भारतीय जनता पार्टी से नाराज चल रहे राज्य सभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर से केंद्र सरकार पर हमला बोला है। स्वामी ने ट्वीट कर कहा है कि केंद्र में लोकतांत्रिक चेतना की कमी है। उन्होंने इज़राइल और अब म्यांमार के मुद्दे पर भारत सरकार के कदम की आलोचना की है।
सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने ट्वीट में लिखा कि यह चौकाने वाला है कि मोदी सरकार ने चीन समर्थक बर्मी सेना द्वारा म्यांमार में लोकतंत्र की हत्या की निंदा और आंग सान सूकी की गिरफ्तारी पर संयुक्त राष्ट्र के वोट में भाग नहीं लिया। हमने इजरायल पर और अब म्यांमार के मुद्दे पर अपने आप को अलग रखा है। क्या हमने अपनी विवेक शक्ति खो दी है? बताते चलें कि भारत समेत 35 देशों ने इन प्रस्ताव पर शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में हिस्सा नहीं लिया था।