Home / जम्मू-कश्मीर पर सियासी हलचल के बीच PM मोदी ने की शाह-राजनाथ संग अहम बैठक

जम्मू-कश्मीर पर सियासी हलचल के बीच PM मोदी ने की शाह-राजनाथ संग अहम बैठक

जम्मू-कश्मीर को लेकर बढ़ी सियासी हलचल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक हाईलेवल बैठक की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक की। हालांकि, अभी तक बैठक का उद्देश्य अभी सामने नहीं आ पाया है, मगर सूत्रों की मानें तो जम्मू-कश्मीर को लेकर जिस तरह से हलचल बढ़ी हुई है, उससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद इसी संबंध में यह बैठक हो। हालांकि, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पीएम मोदी की यह बैठक कैबिनेट विस्तार अथवा फेरबदल के लिए भी हो सकती है।

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में, मोदी ने विभिन्न समूहों में केंद्रीय मंत्रियों के साथ लगभग पांच बैठकें कीं। इसके उद्देश्य मंत्रियों के संबंधित मंत्रालयों द्वारा अब तक किए गए कार्यों का जायजा लेना था। सूत्रों ने बताया कि शाह और सिंह के अलावा केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल भी आज की बैठक में शामिल हो रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *