Home / पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने आज तीन दिन में दूसरी बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने आज तीन दिन में दूसरी बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात।

Spread the love

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने आज तीन दिन में दूसरी बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बता दें कि धनखड़ ने शुक्रवार को अंतिम समय में राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति पर केंद्रीय गृहमंत्री से चर्चा के लिए दिल्ली से कोलकाता लौटने का कार्यक्रम बदल दिया था। शाह से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र, संविधान और कानून के साथ समझौता नहीं कर सकते हैं।

धनखड़ ने यह भी कहा, ‘जब मैंने चुनाव के बाद हुई हिंसा से प्रभावित इलाकों का दौरा किया तो वो मेरे लिए काफी कष्टदायक था। देश ने चुनाव के बाद ऐसी हिंसा कभी नहीं देखी। लोकतंत्र में आपने अपनी मर्जी से और हमारे खिलाफ वोट करने की हिम्मत कैसे की, इसलिए आपके वोट के लिए आपको दंडित किया जाएगा। यह हमारे लिए लोकतंत्र, संविधान, कानून के शासन में विश्वास करने का अवसर है। मैं नौकरशाही और पुलिस से अपील करता हूं कि वे अपनी आचार संहिता और नियमों को सीमित रहें। चुनाव के बाद इस तरह की हिंसा आजादी के बाद सबसे खराब देखी गई है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *