Home / मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा के रिश्तों में गरमाहट,दोनों नेताओं के बीच गुप्त बैठक

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा के रिश्तों में गरमाहट,दोनों नेताओं के बीच गुप्त बैठक

Spread the love

पंजाब कांग्रेस में अंतर्कलह के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कई वर्षों से सियासी दुश्‍मन बने दो नेताओं ने हाथ मिलाया है। पंजाब की सियासत में आपस में अब तक छत्‍तीस का आंकड़ा रखने वाले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा के रिश्तों में गरमाहट आ रही है। चर्चा है कि बीते कल दोनों नेताओं के बीच में गुप्त बैठक भी हुई। इसमें वर्तमान हालातों और भविष्य को लेकर चर्चा है।
बताया जाता है कि दोनों नेताओं के रिश्ते में जमी बर्फ को पिघलाने में मुख्यमंत्री की पत्‍नी व पटियाला की सांसद परनीत कौर और खडूर साहिब से सांसद जसबीर सिंह डिंपा ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा दी है। इसके बाद यह दोनों नेताओं एक साथ टेबल पर बैठने के लिए तैयार हुए।
जानकारी के अनुसार जिस प्रकार से कांग्रेस हाईकमान नवजोत सिंह सिद्धू के लिए साफ्ट रूख अख्तियार कर रहा है, उसे देखते हुए टकसाली कांग्रेस खासे खिन्न भी है। माना जाा रहा है कि सिद्धू के प्रति साफ्ट कार्नर को देखते हुए ही कैप्टन और बाजवा एक टेबल पर आने को तैयार हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *