Home / मुकुल रॉय कभी जनता के नेता नहीं थे। अर्जुन सिंह

मुकुल रॉय कभी जनता के नेता नहीं थे। अर्जुन सिंह

Spread the love

बीजेपी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद संभालने वाले मुकुल रॉय शुक्रवार को भगवा दल को जोरदार झटका देते हुए अपने बेटे शुभ्रांशु के साथ तृणमूल कांग्रेस में वापस लौट गए। इस पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने कहा, ‘मुकुल रॉय कभी जनता के नेता नहीं थे। पश्चिम बंगाल में एसी रूम से राजनीति नहीं हो सकती। राजनीति में उनका समय समाप्त हो गया है। कोई उन पर भरोसा नहीं करता। सभी को पता था कि वह बीजेपी की अंदरूनी जानकारी टीएमसी को देते हैं। यदि प्रतिद्वंद्धियों को आपकी योजना का पता चल जाता है, तो इससे आपको नुकसान होता है।

मुकुल रॉय पर बोलते हुए बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने कहा, ‘जब अभिषेक बनर्जी का राजनीति में उदय हुआ, तब इनको (मुकुल रॉय) धक्का देकर घर से बाहर निकाला था, फिर ये बीजेपी में आ गए। बीजेपी में आने के बाद एक बार चाऊमीन खाने चले गए, फिर TMC में चले गए… इनकी आया राम गया राम वाली कहानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *