लखनऊ 12 जून 2021 ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव एवं प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास को ,हजरतगंज स्थित क़दीमी इमामबाड़ा शाहनजफ जोकि हुसैनाबाद ट्रस्ट के अंतर्गत आता है के एक कर्मचारी द्वारा सूचना दी गया कि, हाल ही में हुई बारिश से मेन रोजे़ की गुंबद से पानी के साथ लखौरी व मट्टी कदीमी बेशकीमती नायाब चीजों पर गिर रहा है। जिस का जायज़ा लेने मौलाना यासूब अब्बास शाहनजफ पहुंचे जहां उन्होंने देखा कि रोजे़ के अंदर व बाहर की स्थिति बहुत जर्जर हालत में है। उन्होंने कहा कि इस क़दीमी रोज़े को ऐसे मिटने नहीं दिया जाएगा ।इस सिलसिले में जिलाधिकारी लखनऊ जो कि इस समय हुसैनाबाद ट्रस्ट के चेयरमैन व आला अधिकारियों से बात कर मरम्मत मांग की जायेगी ।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर जिला प्रशासन ने इसकी मरम्मत करने में विलंब की तो हमारी अंजुमन हाय मातमी, कौमी तंजीमो ,कौमी इदारों को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी। हम अपने औक़ाफ की हिफाज़त करना जानते हैं ।
याद रहेगी इससे पूर्व शाहनजफ इमामबाड़े की पीछे की दीवाल को जल निगम द्वारा पाइप लाइन डालने के दौरान गिरा दी गई थी। तब भी मौलाना यासूब अब्बास ने मौके पर पहुंचकर जिला प्रशासन से बात कर तुरंत पुनः निर्माण कराया था।