Home / हुसैनाबाद ट्रस्ट की जमीन पर कब्जे की बात सुनकर निरीक्षण करने पहुँचे मौलाना सैफ अब्बास।

हुसैनाबाद ट्रस्ट की जमीन पर कब्जे की बात सुनकर निरीक्षण करने पहुँचे मौलाना सैफ अब्बास।

Spread the love

मौलाना सैफ़ अब्बास ने बयान जारी कर हाता सितारा बेगम में हुसैनाबाद ट्रस्ट की जमीन पर नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण करा रहा है। मौलाना ने कहा हुसैनाबाद ट्रस्ट की जमीन पर नगर निगम कर रहा धोबी घाट का निर्माण लगातार नगर निगम हुसैनाबाद ट्रस्ट की जमीनों को अपना बताकर करता आ रहा है कब्जा।

मौलाना सैफ अब्बास ने नगर निगम द्वारा जमीन को कब्जे करने पर जताया विरोध करते हुए हुसैनाबाद ट्रस्ट के जिम्मेदारों से मांग की है के नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण किए जा रहे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। मौलाना ने कहा यह कार्य नगर निगम और हुसैनाबाद ट्रस्ट की मिलीभगत से चल रहा है क्योंकि तीन माह पूर्व हुसैनाबाद की जमीन पर नगर निगम द्वारा पार्किंग का टेंडर दिया गया था उसके खिलाफ भी ट्रस्ट ने कोई कार्यवाही नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *