Home / हुसैना बाद ट्रस्ट की सम्पत्तियों पर अवैध कब्ज़े।

हुसैना बाद ट्रस्ट की सम्पत्तियों पर अवैध कब्ज़े।

Spread the love

ताहिर हुसैन हाशमी
राजधानी में अवध के नवाबों द्वारा निमार्ण कराये गए धार्मिक स्थलों पर अवैध कब्ज़े जारी है।जिसमें ट्रस्ट के एक रिटायर्ड अधिकारी भी शामिल हैं।इन अधिकारी के रुतबे के आगे ट्रस्ट के अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए हैं।जबकि रौज़ाए काज़मैन के प्रभारी की ज़िम्मेदारी बनती है कि वह कार्रवाई करें । काज़मैन स्थित रौज़े के ठीक सामने की भूमि पर टीन शेड में एक कार अल्टो जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर UP 32 EM 9462 है, स्थाई रूप से खड़ी रहती है। सूत्र बताते हैं कि यह कार ट्रस्ट के कार्यालय अधीक्षक (ओ एस डी )पद से रिटायर्ड हुए सैय्यद नासिर हुसैन नक़वी की है।नासिर नक़वी को ट्रस्ट से रिटायर हुए तीन साल हो गए हैं। फिर भी नासिर नक़वी अपनी कार ज़बरदस्ती यहाँ खड़ी करते हैं।
जबकि यह कार नासिर नक़वी के बेटे सैय्यद मज़ाहिर हुसैन नक़वी की है।और उनके बेटे के नाम रजिस्ट्रेशन है। सैय्यद मज़ाहिर डेंटिस्ट हैं उनका क्लीनिक काज़मैन रोड पर शिया यतीम खाने के पास स्थित है।जबकि पूर्व ओ एस डी नासिर हुसैन नक़वी रकाब गंज क्षेत्र में रहते हैं।और उनके बेटे की कार काज़मैन की भूमि पर अवैध रूप से खड़ी रहती है।ट्रस्ट के अधिकारी भी मानते हैं कि यह कार अवैध रूप से ट्रस्ट की ज़मीन पर खड़ी है।फिर भी ट्रस्ट के अधिकारी मौन हैं, और कोई कार्रवाई नहीं करते हैं।इस के अलावा कुछ स्थानीय टेंट व्यापारियों का भी सारा सामान टीन शेड से लेकर ज़मीन पर दूर दूर तक पड़ा रहता है।जिससे भूमि पर अतिक्रमण की स्थिति बनी रहती है।भूमि पर बनी हुई दीवारें काफी कमज़ोर और जर- जर हो चुकी हैं।दीवार में लगी हुई ईंटें भी टूट-टूट कर गिर गई हैं,दीवारों से मसाला भी झड़ रहा है।इसके अलावा मस्जिदे कूफ़ा और मस्जिद के बरामदों के साथ साथ साथ रौज़ों के अंदर भी स्थानीय लोगों ने ताज़िए बना कर दफ़्ती के कार्टूनो में रख दिए हैं।जिसकी वजह से रौज़े में ज़ियारत करने आने वाले ज़ायरीनों को परेशानी होती है।मस्जिद के बरामदों में पुराने कूलर भी रखे हुए हैं।इस सम्बंध में काज़मैन के प्रभारी एजाज़ रिज़वी ने इन सबका ज़िम्मेदार पहले के प्रभारियों को ठहराया।उन का कहना है कि उन्होंने जल्दी ही चार्ज लिया है।वह जल्दी ही सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करेंगे।और जहां भी अतिक्रमण है उसको अतिक्रमण से मुक्त करने का आश्वासन दिया।अधिकारियों को चाहिए कि कमज़ोर हो रही दीवारों की रिपेरिंग करायें नहीं तो कोई भी घटना घट सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *