नेपाल में अल्पमत प्रधानमंत्री का हैरान करने वाला कदम।
नेपाल में कार्यवाहक प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने फिर से अप्रत्याशित कदम उठाया है। ऐसे में जबकि संसद भंग हो गई है चुनाव की घोषणा हो गई है और संसद भंग करने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है।
नेपाल में कार्यवाहक प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने फिर से अप्रत्याशित कदम उठाया है। ऐसे में जबकि संसद भंग हो गई है, चुनाव की घोषणा हो गई है और संसद भंग करने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। ओली ने अपने मंत्रिमंडल में शुक्रवार को बड़ा फेरबदल करते हुए 12 नए मंत्रियों को शामिल कर लिया। तीन उप प्रधानमंत्री बना डाले। इस फेरबदल में 13 को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
राष्ट्रपति कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार नए मंत्रिमंडल में तीन उप प्रधानमंत्री, 12 कैबिनेट मंत्री और दो राज्य मंत्री होंगे। शुक्रवार देर शाम सभी नवागत मंत्रियों को राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।