Home / डॉ सूर्यकांत को कविड-19 लीडरशिप पुरस्कार से किया गया सम्मानित।

डॉ सूर्यकांत को कविड-19 लीडरशिप पुरस्कार से किया गया सम्मानित।

Spread the love

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पाइरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सूर्यकांत को लखनऊ मैनेजमेंट सोसायटी द्वारा कोविड-19 लीडरशिप पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें उनके द्वारा कोविड19 महामारी के दौरान चिकित्सकीय क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं समाज को जागरूक करने तथा सामाजिक सेवा कार्य के चलते प्रदान किया गया है। ज्ञात रहे कि डॉक्टर सूर्यकांत कोविड टीकाकरण के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ब्रांड एंबेसडर हैं। इसके साथ ही चेस्ट रोग के विशेषज्ञों की राष्ट्रीय संस्थाओं इंडियन चेस्ट सोसाइटी ,इंडियन कॉलेज ऑफ एलर्जी अस्थमा एंड एप्लाइड इम्यूनोलॉजी एवं नेशनल कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं
तथा इंडियन साइंस कांग्रेस सोसाइटी के मेडिकल साइंस विभाग के भी राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं ।वह आई एम ए, एकेडमी ऑफ मेडिकल स्पेशलिस्ट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन है एवं आई,एम,ए लखनऊ के अध्यक्ष रह चुके हैं।
इसके अलावा ये चिकित्सा विभाग संबंधित विषय पर 16 किताबें भी लिख चुके हैं । एलर्जी, अस्थमा, टी,बी एवं कैंसर के क्षेत्र में उनके अब तक लगभग 686 शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय जनरल्स में प्रकाशित हो चुके हैं । डॉ सूर्यकांत पिछले दो दशक से अधिक समय से अपने लेखों , वार्ताओं एवं टी,वी – रेडियो के माध्यम से लोगों में एलर्जी अस्थमा, टी,बी कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव व उपचार के बारे में जागरुकता फैला रहे हैं । इस महामारी काल में जनमानस को कोरोना जैसी घातक बीमारी से न्यूज़ चैनल ,यूट्यूब , रेडियो एवं अखबार के द्वारा जागरूक कर उन्हें बचा रहे हैं ।
साथ ही साथ अपने संस्थान में कोरोना पीड़ितों को भी स्वस्थ कर जीवन दान दे रहे हैं।
हाल ही में वाराणसी में डीआरडीओ द्वारा स्थापित पंडित राजन मिश्रा कोविड-19 हॉस्पिटल में कोविड-19 सहित बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने हेतु उपलब्ध व्यवस्था ,संसाधनों ,चिकित्सकीय सुविधाओं का आकलन कर एवं उसमें सुधार हेतु अपनी संस्तुति के लिए भी एक सदस्य टीम गठित कर डॉ सूर्यकांत को चुना गया था ।इसके पूर्व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उनको कोविड19 से प्रभावित जनपद जैसे आगरा ,कानपुर, मेरठ की समीक्षा के लिए भेजा गया था।

डॉ सूर्यकांत को पहले भी अमेरिकन कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन , ट्यूबरक्लोसिस सोसाइटी इंडिया ,इंडियन मेडिसन सोसायटी ,इंडियन सोसाइटी ,नेशनल कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन आदि संस्थाओं द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 17 फैलोशिप सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विज्ञान गौरव अवॉर्ड (विज्ञान के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का सर्वोच्च पुरस्कार) और राज हिंदी संस्थान द्वारा विश्वविद्यालय स्तरीक हिंदी सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *