Home / मौलाना कल्बे जवाद ने की लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील।

मौलाना कल्बे जवाद ने की लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील।

Spread the love

 

लखनऊ के इमामे जुमा वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं। अपने बयान में मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि जिस तरह से कोरोना संक्रमण फैला हुआ है ऐसे में बचाव के जो भी उपाय हैं उसे हमें अपनाना चाहिए।
उन्होंने कहा 18 साल से ज्यादा के जो लोग हैं उनको फौरन वैक्सीन लगवा लेना चाहिए ताकि जिंदगी में महफूज रह सके।
मौलाना ने कहा कि वैक्सीन के लिए जो सेंटर बनाए गए हैं या जिन अस्पतालों में वैक्सीन लगाई जा रही है हमें वहां पर जाकर फौरेन वैक्सीन लगवा लेनी चाहिए ताकि हम स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रख सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *