Home / सपा-बसपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण

सपा-बसपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण

Spread the love

लखनऊ 05 जून।

कांग्रेस पार्टी की विचारधारा में आस्था, कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी छोड़कर आये हुए नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि समाजवादी पार्टी छोड़कर आये कानपुर देहात के सर्वश्री पुत्तन यादव, मोहम्मद अहमद व राज वर्मा व बहुजन समाज पार्टी छोड़कर आये सुरेश कुमार सोनकर, वीरेन्द्र कठेरिया व राजवर्मा ने अपने समर्थकों के साथ कंाग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए श्रीमती प्रियंका गांधी जी के प्रति आभार व्यक्त किया। समर्थकों में सर्वश्री कौशल भदौरिया, वीरेन्द्र कठेरिया, पुत्तन लाल, मोहम्मद अहमद, श्रीराम यादव, बबलू गौतम, अशोक, मुन्ना पाल, ज्ञानू पाण्डेय, संदीप कठेरिया, अनूप कमल, कृष्णा पाल व परवेज खान आदि ने सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करते समय प्रदेश कांग्रेस सचिव श्री विकास अवस्थी व प्रदेश कांग्रेस सचिव श्री जे0पी0 पाल एवं कानपुर देहात के जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अमित पाण्डेय उपस्थित रहे।
कांग्रेस प्रवक्ता श्री अंशू अवस्थी ने बताया कि जनपद देवरिया से निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य सैयद मोहम्मद नौशाद राजा ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से प्रेमचन्द्र साहनी, किसान गुप्ता, नियाज अहमद, शुभम यादव, मोहम्मद समशेर, रितेश मधेशिया, चन्द्रशेखर वर्मा, जयश्री प्रसाद, जावेद आलम, असगर साह, तारकेश्वरनाथ साह, मोहम्मद मुस्तकीम, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, इमरान अहमद, रिषीकेश कुशवाहा, सैदुल्लाह सेठ, आसिफ सेठ, गुलाब प्रसाद, राजू, शान खान एवं एडवोकेट सैयद मोहम्मद समशाद शामिल रहे।

प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष ने उपरोक्त नेताओं को सदस्यता ग्रहण करायी और सदस्यता के उपरान्त उन्हें सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि आज मुझे पुनः बहुत खुशी हो रही है कि लगातार नौजवान कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जुड़ रहे हैं, नौजवानों ने हमेशा देश हित में सबसे आगे रहकर भाग लिया है और जनविरोधी सरकारों को बदलने का काम किया है। आप सभी से प्रदेश को बड़ी उम्मीदें हैं, आप सबके आने से श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में 2022 में कांग्रेस सरकार बनाने में मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *