कोरोना महामारी के दौरान राजस्थान और पंजाब समेत कई राज्यों में केंद्र सरकार की ओर से भेजे गए वेंटिलेटर का सदुपयोग न करने से पीएम मोदी ने नाराजगी जाहिर की है. इस खबर को एबीपी न्यूज ने प्रमुखता से दिखाई थी. खबर दिखाने के बाद पीएम मोदी ने एक बैठक के दौरान वेंटिलेटर ऑडिट करने के निर्देश दिए हैं. एबीपी न्यूज ने खबर दिखाई थी कि पीएम केयर फंड से भेजे गये वेंटिलेटर या तो खराब हो गए हैं या धूल खा रहे या चलाने वाले स्टाफ नहीं हैं.
कोरोना संक्रमण को देखते हुए पीएम मोदी ने शनिवार को इसकी समीक्षा के लिए एक बैठक बुलाई. इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से दिए गए वेंटिलेटर का सही से उपयोग न करने पर नाराजगी व्यक्त की और वेंटिलेटर की स्थिति पर रिपोर्ट तलब की.