Home / लखनऊ में अभी नहीं खुलेंगी शराब की दुकानें।

लखनऊ में अभी नहीं खुलेंगी शराब की दुकानें।

Spread the love

 

यूपी में कोरोना कर्फ्यू के बीच कई शहरों में आज से शराब की दुकानें खोल दी गई है। वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद, नोएडा सहित कुछ अन्य जिलों में दुकानें खुलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि प्रशासन ने कई नियम बना रखे थे लेकिन कहीं भी इसका पालन होता नहीं दिखा। इस बीच प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अभी लाेगों को शराब के लिए इंतजार करना होगा। यहां अभी प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है।

अलीगढ़ में मंगलवार को कोरोना कर्फ्यू के दौरान तीन घंटे में चार करोड़ से ज्यादा की शराब-बीयर बिक गई। शराब खरीदने वालों में कोरोना का जरा भी खौफ नहीं दिखाई दिया। दुकानों पर खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी रही। हैरत की बात है जहां शराब दुकानों पर ग्राहकों की संख्या अधिक थी तो कई दवा दुकानों पर ग्राहक नजर नहीं आए। कहीं पर भी कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं होता दिखा। कोरोना कर्फ्यू के बीच मंगलवार को शराब दुकानों को तीन घंटे खोले जाने की छूट डीएम चंद्रभूषण सिंह द्वारा दी गई थी। सुबह 10 बजे दुकानें खुलने से पहले ही ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। दुकान खुलने के बाद कुछ देर के लिए दो गज की दूरी के साथ ग्राहक खड़े दिखाई दिए। जैसे-जैसे बंद होने का समय नजदीक आने लगा कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़नी शुरू हो गईं। देशी, विदेशी शराब व बीयर दुकानों की दुकानों ग्राहकों की भीड़ ऐसे उमड़ी जैसे आज के बाद शराब-बीयर मिलनी ही नहीं है। समद रोड, रामघाट रोड, श्याम नगर सहित तमाम दुकानों पर लोग थैले लेकर पहुंचे। मनचाहा ब्रांड नहीं मिलने पर जो भी ब्रांड मिला। उसकी बोतल, हाफ, क्वार्टर ग्राहकों ने खरीद लिए। तीन घंटे में सबसे ज्यादा देशी शराब बिकी। आबकारी विभाग के मुताबिक अलीगढ़ में नौ एफएल-2 से निकाली हुई शराब-बीयर पर करीब 2.30 करोड़ रुपये की एक्साइज ड्यूटी ही प्राप्त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *