Home / भाजपा सांसद का दावा, लंदन में क्वारंटीन किए गए विदेश मंत्री जयशंकर,वेटर जैसा ड्रेस पहनाया

भाजपा सांसद का दावा, लंदन में क्वारंटीन किए गए विदेश मंत्री जयशंकर,वेटर जैसा ड्रेस पहनाया

Spread the love

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुझे पता चला है कि भारत के विदेश मंत्री श्री जयशंकर लंदन में क्वारंटाइन में रखा गया है उन्हें वेटर की तरह का कपड़ा पहनाया गया है।
बीते बुधवार को ट्वीट कर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि उन्हें कोविड-19 से संक्रमितों के संपर्क में आने का पता चला है।
अपने बयानों की वजह से काफी चर्चा में रहने वाले भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्विटर पर एक चौंकाने वाला ट्वीट किया। भाजपा सांसद ने ट्वीट में कहा है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर को लंदन में क्वारंटाइन किया गया है और वहां उन्हें वेटर जैसा ड्रेस पहनाया जा रहा है। बता दें कि पिछले दिनों विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ ब्रिटेन गये प्रतिनिधिमंडल के दो सदस्य कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद विदेश मंत्री को अपने आधिकारिक कार्यक्रमों में फेरबदल करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *