राजधानी दिल्ली कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ-साथ ऑक्सीजन की किल्लत से भी लगातार जूझ रही है। ऐसे में पहली बार दिल्ली को 700 मीट्रिक टन से ज़्यादा ऑक्सीजन की सप्लाई केंद्र सरकार की ओर से मिली है। इसे लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिठ्ठी भी लिखी है और उनका आभार व्यक्त किया है। साथ ही अपील की है कि कम से कम इतनी ऑक्सीजन दिल्ली को रोजाना जरूर दिलवाई जाए।
प्रधानमंत्री को लिखी चिठ्ठी में अरविंद केजरीवाल ने लिखा है कि ”दिल्ली की खपत 700 टन प्रतिदिन है। हम लगातार केंद्र सरकार से प्रार्थना कर रहे थे कि इतनी ऑक्सीजन हमें दी जाए। कल पहली बार दिल्ली को 730 टन ऑक्सीजन मिली है। मैं दिल्ली के लोगों की तरफ़ से दिल से आपका आभार व्यक्त करता हूं। आपसे निवेदन है कि कम से कम इतनी ऑक्सिजन दिल्ली को रोज़ ज़रूर दिलवाई जाए और इसमें कोई कटौती ना की जाए। पूरी दिल्ली इसके लिए आपकी आभारी रहेगी।