पश्चिम बंगाल में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन पर कुछ लोगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भड़के हुए नजर आए।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद लगातार हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन पर भी कुछ लोगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। उनसे जुड़ा वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें लोग उनकी कार पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा भड़के हुए नजर आए। उन्होंने ट्वीट कर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फटकार लगाई।