दिनांक 06.05.21
के0जी0एम्0यू0 तथा आर0डब्लु0ऍफ़0(राइट वाक् फांउडेशन) के बीच समझौता ज्ञापन (एम्0ओ0यू0) हस्थाक्षरित किया गया | जिसके अंतर्गत राइट वाक् फांउडेशन के0जी0एम्0यू0 को कोविड रोगियों के लिये 25 OXYGEN CONCENTRATOR उपचार हेतु प्रदान करेगा |
ज्ञात रहे कोविड की सेकेंड फेज में आक्सीजन ही जान बचाने वाली साबित हो रही है| OXYGEN CONCENTRATOR बिजली द्वारा संचालित एक छोटी मशीन होती है ,यह वातावरण की वायु को शुद्ध आक्सीजन में बदलती है |
आज का यह समझौता ज्ञापन किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के मा0 कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डा0बिपिन पुरी एवं श्री कुश आर0 त्रिपाठी,कार्यक्रम निदेशक ,राइट वाक् फांउडेशन के मध्य हस्थाक्षरित किया गया |
इस अवसर पर किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के मा0 कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डा0बिपिन पुरी ने श्री कुश आर0 त्रिपाठी तथा राइट वाक् फांउडेशन की संस्थापिका समीना बानो को धन्यवाद देते एवं आभार प्रकट करते हुए कहा , आर0डब्लु0ऍफ़0 का यह सहयोग के0जी0एम्0यू0 को कोविड रोगियों के उपचार में और उन्नति प्रदान करेगा , हर वह रोगी जो इस संस्था की मदद से जीवन प्राप्त करेगा वह भी इस संस्था को दुआ देगा |
इस अवसर पर प्रो0 विनीत शर्मा, प्रति कुलपति, किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय एवं रेस्पिरेटरी विभाग के विभागाध्यक्ष व् कोविड प्रभारी डा0 सूर्यकान्त उपस्थित रहे |
ज्ञात रहे की कुछ दिन पूर्व ही लखनऊ मैनेजमेंट के एक कार्यक्रम में डा0 सूर्यकान्त ने कोविड रोगियों के लिए आक्सीजन का महत्त्व बताते हुए लोगो से OXYGEN CONCENTRATOR प्रदान करने की अपील की थी | इस अपील को लखनऊ विश्वविद्यालय की अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर निशी पाण्डेय ने सुना और आर0डब्लु0ऍफ़0 संस्था से संपर्क किया तथा आज के इस समझौता ज्ञापन (एम्0ओ0यू0) हस्थाक्षरित होने में प्रमुख भूमिका निभाई | डा0 सूर्यकान्त ने भी प्रोफेसर निशी पाण्डेय, राइट वाक् फांउडेशन की संस्थापिका समीना बानो तथा कुश आर0 त्रिपाठी को उनके इस सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया |
कार्यक्रम निदेशक ,राइट वाक् फांउडेशन, कुश आर0 त्रिपाठी ने बताया यह संस्था उत्तर प्रदेश में पिछले 08 वर्षों से गरीब बच्चों की पढाई के लिए कार्य कर रही है तथा कोविड 19 के प्रारंभ से कोविड रोगियों को भोजन एवं अन्य सहयोग प्रदान कर रही है |संस्था ने वर्तमान में आक्सीजन के महत्व को देखते हुए OXYGEN CONCENTRATOR की सहायता से के0जी0एम्0यू0 की कोविड रोगियों को आक्सीजन देने की पहल की है तथा संस्था द्वारा आगे भी सहायता कार्यक्रम चलता रहेगा |
इस अवसर पर कुश आर0 त्रिपाठी ने OXYGEN CONCENTRATOR का प्रदर्शन भी किया | चूँकि भारत में यह नही मिल रहे हैं ,यह संस्था OXYGEN CONCENTRATOR विदेशों से मंगा रही है तथा जैसे – जैसे ही इनकी खेप आती जाएगी वैसे-वैसे ही के0जी0एम्0यू0 की आवश्यकतानुसार इसे उपलब्ध करा दिया जायेगा |