अभी कल ही उम्मे रबाब इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड एजुकेशन *यूरिट एजुकेशन* के निदेशक , एनबीटीवी इंडिया एवं द रिवोल्यूशन न्यूज़ के ब्यूरो चीफ श्री सैयद मोहम्मद अली तक़वी ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से अपील की थी कि स्कूल बंद होने के बाद कोरोना के मद्देनजर ऑनलाइन कक्षाओं को भी स्थगित किया जाए। क्योंकि ऑनलाइन क्लासेज से घर में अभिभावकों को मानसिक पीड़ा उत्पन्न होती है वह घर में बीमार की तीमारदारी नहीं कर पाते।
आज ऐसे समाचार मिल रहे हैं कि प्रदेश सरकार ने आदेश दिया है कि कोविड संक्रमण को देखते हुए प्रदेश में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विद्यालयों में 10 मई तक अवकाश रखा जाए एवं कोचिंग संस्थाएं भी बंद रहेंगी। ऑनलाइन कक्षाएं भी स्थगित रखी जाएं।
श्री तक़वी ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय तथा शासन और प्रशासन का शुक्रिया अदा किया है कि उन्होंने उनकी बात को समझते हुए इतना बड़ा फैसला लिया। श्री तक़वी ने मुख्यमंत्री महोदय से ट्विटर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की थी