Home / कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल एवं कोचिंग संस्थाएं 10 मई तक बंद,ऑनलाइन कक्षाएं भी स्थगित

कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल एवं कोचिंग संस्थाएं 10 मई तक बंद,ऑनलाइन कक्षाएं भी स्थगित

Spread the love

 

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों में 10 मई तक छुट्टी रखने के आदेश जारी किया है। इस दौरान कोचिंग संस्थाएं भी बंद रहेंगी। वहीं ऑनलाइन कक्षाएं भी स्थगित रखी जाएंगी। साथ ही आदेश में शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक के साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश में कहा गया है कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान औद्योगिक गतिविधियां यथावत संचालित होती रहें। टीकाकरण के लिए आवागमन करने वालों को भी छूट दी जाएगी। इसके अलावा केवल आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। आवश्यकतानुसार पास जारी किया जा सकता है। मरीजों के परिजनों को हर दिन उनके मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी जरूर दी जाए। सभी सरकारी और निजी अस्पताल में यह व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू की जाए। मुख्य सचिव कार्यालय इस व्यवस्था की समीक्षा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *