Home / राहुल बजाज ने बजाज ऑटो के चेयरमैन पद को छोड़ा

राहुल बजाज ने बजाज ऑटो के चेयरमैन पद को छोड़ा

Spread the love

 

देश के सफलतम कारोबारियों में शामिल राहुल बजाज ने बजाज ऑटो के चेयरमैन पद को छोड़ दिया है। दो पहिया और तिपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी बजाज ऑटो ने शेयर बाजारों को भेजी नियामकीय सूचना में इसकी जानकारी दी है।
देश के सबसे सफलतम उद्योगपतियों में से एक राहुल बजाज को उनके खुलकर बोलने के लिये जाना जाता है। नवंबर 2019 को मुंबई में इकोनोमिक टाइम्स के एक कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में बजाज ने सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने उद्योगपतियों के डर के बारे में चुटकी लेते हुए कहा था, ‘‘डर का यह माहौल, पक्के तौर पर हमारे दिमाग में है। आप (केन्द्र सरकार) अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद हमारे भीतर यह विश्वास नहीं है कि आप आलोचना को सराहेंगे।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *