सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला को ‘संभावित खतरे’ के मद्देनजर पूरे देश में ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि खतरे को देखते हुए पूनावाला को सुरक्षा दी गई है। उन्हें धमकियां मिल रही थीं। अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सशस्त्र कमांडो हर वक्त पूनावाला के साथ रहेंगे और वे कारोबारी के साथ तब भी रहेंगे जब वह देश के किसी भी हिस्से की यात्रा कर रहे होंगे। अधिकारियों ने बताया कि ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा के तहत पूनावाला के साथ करीब 4-5 सशस्त्र कमांडो रहेंगे।
पुणे स्थित एसआईआई में सरकार एवं नियमन कार्य के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने 16 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर पूनावाला को सुरक्षा देने का आग्रह किया था जिसके बाद केंद्र सरकार ने यह फैसला किया है।