Home / सऊदी अरब और ईरान के वरिष्‍ठ अधिकारियों में करीब 5 साल बाद पहली बार सीधी बात

सऊदी अरब और ईरान के वरिष्‍ठ अधिकारियों में करीब 5 साल बाद पहली बार सीधी बात

दुनिया के दो कट्टर दुश्‍मन देशों सऊदी अरब और ईरान के वरिष्‍ठ अधिकारियों में करीब 5 साल बाद पहली बार सीधी बात हुई है। बताया जा रहा है कि इराक की राजधानी बगदाद में हुई इस बैठक में दोनों देशों के बीच रसातल में पहुंच चुके संबंधों को फिर से सुधारने को लेकर बातचीत हुई। पश्चिम एशिया के इन दो बेहद अहम देशों ने करीब 5 साल पहले अपने राजनयिक रिश्‍ते तोड़ लिए थे।

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बगदाद में इसी महीने हुई इस बैठक में लंबे अंतराल के बाद पहली बार गंभीर बातचीत हुई है। सऊदी अरब और ईरान के बीच यह बातचीत ऐसे समय पर हुई है जब अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ईरान के साथ परमाणु समझौते को लेकर फिर से बातचीत शुरू करना चाहते हैं। उनकी कोशिश पश्चिम एशिया में तनाव को घटाना है। सूत्रों के मुताबिक दोनों देशों के बीच इस बातचीत को इराक के प्रधानमंत्री मुस्‍तफा अल कध‍िमी की ओर से बढ़ावा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *