Home / योगी सरकार की अधिकारियों को चेतावनी, काम करने का ढंग सुधार लें वरना होगी कड़ी कार्रवाई।

योगी सरकार की अधिकारियों को चेतावनी, काम करने का ढंग सुधार लें वरना होगी कड़ी कार्रवाई।

Spread the love

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए अधिकारियों को कड़ी चेतावनी जारी की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि वो अपनी कार्यशौली में सुधार ले आएं नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई में देरी नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इंटीग्रेटेड कंट्रोल एन्ड कमांड सेंटर में लगे समस्त अधिकारियों को अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने युद्धस्तर पर लखनऊ स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एन्ड कमांड सेंटर को प्रभावी बनाने के लिए कहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा है जनता को सरकार पर विश्वास है और उनके विश्वास को बनाए रखने के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल एन्ड कमांड सेंटर काफी कारगर सिद्ध हो सकता है।

उन्होंने तत्काल प्रभाव से सभी आला अधिकारियों को जनता की आवश्यकता की पूर्ति करने में जुट जाने के लिए कहा है। कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित टीम-11 के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीमारी की रोकथाम के साथ ही जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इंटीग्रेटेड कंट्रोल एन्ड कमांड सेंटर जनता के लिए उपयोगी है। सरकार का उद्देय जनता की सेवा के साथ उनकी समस्याओं का तत्काल निवारण है कि जिससे उनको राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि सरकारी अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार ले आएं नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *