अमेरिकी मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप की बढ़ी मुश्किलें, सर्वे में डेमोक्रेट्स को बढ़त
अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव (मिडटर्म इलेक्शन) से पहले रिपब्लिकन पार्टी की चुनौतियां बढ़ती नजर आ रही हैं। रॉयटर्स-इप्सोस के ताजा सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस चुनावों में डेमोक्रेट्स को रिपब्लिकन पार्टी पर 8 अंकों की बढ़त मिली है। सर्वे में डोनाल्ड ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग भी महज 32 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के सबसे निचले स्तर के करीब है।
इन चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के सामने अमेरिकी कांग्रेस में अपना बहुमत बचाने की चुनौती है। हालांकि ट्रंप खुद चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता और नीतियां चुनावी नतीजों को प्रभावित करने वाला अहम मुद्दा बनी हुई हैं।
ऐसे में मिडटर्म चुनाव को ट्रंप के राजनीतिक प्रभाव और उनकी साख की बड़ी परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है।
