Home / राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की होगी बाईपास सर्जरी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की होगी बाईपास सर्जरी

Spread the love

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की 30 मार्च को एम्स में बाईपास सर्जरी होली की संभावना है। राष्ट्रपति भवन ने कल यह जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वास्थ्य स्थिर है।। राष्ट्रपति भवन की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी में कहा गया है कि देश के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को 27 मार्च की दोपहर को एम्स में शिफ्ट किया गया है। स्वास्थ्य की जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बाईपास सर्जरी कराने की सलाह दी है। जो मंगलवार 30 मार्च को होने की उम्मीद है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की हालत स्थिर है और वह एम्स में विशेषज्ञों डॉक्टर्स की देखरेख में हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *