लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को समरसता, सद्भाव एवं उल्लास के पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं अनन्त शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने होली के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले समस्त कार्यक्रमों में कोविड-19 के प्रोटोकाॅल का पालन किए जाने की अपील की है।
होली भारत की सनातन परम्परा का प्रमुख पर्व है। सामाजिक समता, सौहार्द एवं उल्लास का प्रतीक यह पर्व सम्पूर्ण समाज एवं प्रदेशवासियों के लिए मंगलमय हो।
हमारे पर्व एवं त्योहारों में शोक और सन्ताप का कोई स्थान नहीं है, लेकिन हर्षोल्लास के प्रतीक इन पर्वों में जोश के साथ होश भी आवश्यक है।