संवाददाता।
लखनऊ।भारत में 28 फरवरी 1928 को प्रसिद्ध भारतीय भौतिक शास्त्रीय चन्द्र शेखर वेंकट रमन द्वारा भारतीय विज्ञान क्षेत्र में आविष्कार पूरा हुआ था।सी वी रमन भारत के ऐसे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में शोध किया था।रमन ने भारत को विज्ञान में दिलायी ख्याति।
रमन का जन्म 7 नवंबर 1888 को त्रिंचपल्ली तमिलनाडु में हुआ था।
महान व्यक्ति रमन की याद को बाक़ी रखने के लिये श्री जय नारायण पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर एक प्रोग्राम आयोजित किया गया।
जिसमें रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर डी.के अवस्थी ने सीवी रमन के ऊपर अपना व्याख्यान दिया ।तथा उनकी उपलब्धि तथा नोबेल प्राइज पाने के ऊपर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विभाग की वरिष्ठ शिक्षिका डॉक्टर निहारिका वर्मा ने अपना वक्तव्य देते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया। विभाग के वरिष्ठ लेक्चरर इंद्रेश कुमार ने उपस्थित सभी छात्र एवं छात्राओं और अध्यापकों को धन्यवाद देते हुए विज्ञान के क्षेत्र में हो रही प्रगति तथा सी वी रमन के ऊपर अपना व्याख्यान देते हुए, बताया कि रमन ने किस तरह से विज्ञान के क्षेत्र में भारत वर्ष को सबसे आगे बढ़ाया है ।हम छात्रों से यही उम्मीद रखते हैं कि वह भी इसी तरह का कार्य करते रहेंगे।इस अवसर पर डॉक्टर सुगंधा खरे,डॉक्टर सोनिया सिंह, डॉक्टर मुकेश मौर्य ,डॉक्टर विजय राज श्रीवास्तव, एवं डॉक्टर एस के त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।