Home / राम मंदिर निर्माण में शिया समुदाय का निधि समर्पण

राम मंदिर निर्माण में शिया समुदाय का निधि समर्पण

Spread the love

आज दिनांक 13/02 / 2021 को ऑल इंडिया शिया यतीम खाने लखनऊ में श्री राम मंदिर निर्माण में सहयोग करते हुए इंद्रेश कुमार की अध्यक्षता में शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जिसमें शिया समाज के सम्मानित व्यक्तियों द्वारा बड़ी संख्या में भाग लिया गया और राम मंदिर निर्माण के लिए दान के रुप में 2000 से लेकर 10000 तक निधि समर्पण की गई ,जो कुल निधि यतीम खाने के कार्यक्रम में जमा हुई वह ₹91600 है।
उक्त निधि क्षेत्रीय लोगों द्वारा इंद्रेश कुमार के माध्यम से राम मंदिर निर्माण के लिए भेंट की गई
उक्त कार्यक्रम की विशेषता यह थी कि निधि देने वालों में 100 से अधिक 10 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल थे, जिन्होंने ₹5 से लेकर ₹10 तक कार्यक्रम में रखे हुए दानपात्र में डालें, इंद्रेश कुमार की तरफ से बच्चों को चॉकलेट भेंट की गई, कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं पूर्व चेयरमैन शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड वसीम रिज़्वी द्वारा ने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण के लिए मुसलमानों को आगे आना चाहिए और दान देकर एकता भाईचारे का सबूत देना चाहिए, हिंदुस्तान में विदेशी आतंकी पैसों से संचालित आतंकी मानसिकता के कट्टरपंथी मुल्ला और आतंकी संगठन मुसलमान और हिंदुओं को अलग करके नफरत की राजनीति कर रहे हैं और देश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना चाहते हैं यह छोटे-छोटे बच्चों द्वारा श्री राम मंदिर के लिए दिया गया दान कट्टरपंथी समाज और असदुद्दीन ओवैसी और मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के कट्टरपंथी बुड्ढे मुल्लओ के मुंह पर एक तमाचा है, शिया मुस्लिम बच्चों ने श्री राम मंदिर के लिए निधि देकर पूरी दुनिया को यह संदेश दिया है, कि हर आम मुसलमान कट्टरपंथी मानसिकता नहीं रखता हमारे लिए मंदिर, मस्जिद ,गुरुद्वारा, चर्च सब धार्मिक स्थल पूजनीय है जिनका सम्मान हर धर्म के व्यक्तियों को करना चाहिए।
श्री रिजवी ने कहा की श्री राम मंदिर हिंदुस्तान के लिए तथा पूरे विश्व के लिए एक गौरव है जब श्री राम मंदिर निर्माण पूरा हो जाएगा तब श्री राम मंदिर के दर्शन कर दे हम और बहुत से मुसलमान जाएंगे, हिंदुस्तान का मुसलमान हिंदुओं के साथ मिलकर रहना चाहता है जिनको हर समाज के साथ रहना पसंद नहीं था वह पाकिस्तान जा चुके हैं, जो कट्टरपंथी लोग आज भी हिंदुस्तान में रहकर पाकिस्तान से मोहब्बत करते हैं और दूसरे धर्म के लोगों से धर्म के नाम पर मतभेद रखते हैं, उनको हिंदुस्तान छोड़कर अपनी जमीन कहीं और तलाशी चाहिए, हम हिंदुस्तानी मुसलमानों को सभी धर्मों के साथ में मिलकर रहने दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *