पीस पार्टी ने 268 विधानसभा से अपना प्रत्याशी मौलाना अखलाक नदवी साहब को बनाया प्रत्याशी बनाए जाने पर नवाबगंज बाराबंकी जनता में उत्साह का माहौल है और इस अवसर पर जनता ने उनका जगह-जगह फूल माला वह मिठाई खिला कर स्वागत किया। 2022 के चुनाव रोमांचक होने की संभावना इस अवसर पर पीस पार्टी के प्रत्याशी मौलाना अखलाक नदवी साहब ने बयान देते हुए कहा है कि इस मुल्क में कुछ लोग हिंदू मुसलमानों को आपस में लड़ा कर सिर्फ सत्ता में बने रहना चाहते हैं और अब या खेल ज्यादा दिन नहीं चलने वाला जनता इसका जवाब 2022 के चुनाव में देगी क्योंकि यह मुल्क गंगा जमुनी तहजीब के मानने वाले लोगों का मुल्क है। और इस मौके पर पीस पार्टी के जिला प्रभारी जफर अंसारी ने भी अपने बयान में कहा है कि भाजपा और एम आई एम 2014 से जो खेल खेल रही है अब उस खेल का अंत होगा क्योंकि जनता इनका खेल समझ चुकी है इस मौके पर राइन समाज मलिक समाज और बुनकर समाज के लोग बड़ी तादाद में मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर गुफरान, इमरान कुरेशी, रफीक सलमानी ,उर्मिला रावत , हाजी जमालुद्दीन साहब , मौलाना तालिब मालिक , Advocad राहुल सिंह : डॉक्टर अलाउद्दीन ,
आक़ीब राईन साहब, परवेज कीदवाई, हाशिम ,जुनैद, हाजी इलियास, हाजी पहलवान, वारिस पठान, आदि लोग उपस्थित रहे