शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रज़वी ने आज एक वीडियो जारी करके अपने बयान में कहा कट्टरपंथी मुसलमानी संगठन और आतंकी संगठन मेरी हत्या की साजिश में लगातार लगे हुआ है।
वसीम रिजवी ने कहा कि मेरी राष्ट्रवादी सोच ,मुस्लिम कट्टरपंथ का विरोध, राम मंदिर निर्माण के निर्माण में सहयोग और मदरसों में आतंकी शिक्षा देने के ख़िलाफ आवाज उठाने के कारण लोग मेरे खिलाफ़ अनगिनत बातें कर रहे हैं।
श्री रज़वी जी ने कहा कि हम कट्टरपंथी मुसलमानों आतंकी संगठन से डरने वाले नहीं हैं। इसीलिए हमने अपनी कब्र तैयार करके उस पर पत्थर लगवा दिया है ।हम अपनी गर्दन कटा के कब्र में जाने के लिए तैयार हैं ।लेकिन अपने विचारों और सोच से समझौता नहीं कर सकते।