लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद प्रयागराज के फूलपुर थानांतर्गत एक गैस रिसाव की घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने प्रयागराज जिला प्रशासन को दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।