लखनऊ नगर निगम जोकि अपनी पुरानी टूटी-फूटी कूड़ा गाड़ियों को लेकर हमेशा विवादों में रहा है ।
आज उसी कूड़ा गाड़ी से एक हादसा और जुड़ गया।
मामला राजाजीपुरम c-block ब्लॉक 10 नंबर ट्यूबवेल के पास स्कूटर सवार मेहंदीगंज निवासी मनीष साहू पुत्र आयुष साहू की स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी । जिससे मनीष को गंभीर चोटे आ गई, पुलिस द्वारा मनीष को किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां उसने कुछ क्षण में दम तोड़ दिया। मनीष केकेसी महाविद्यालय में बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था। पुलिस ने नगर निगम की कूड़ा गाड़ी को अपने कब्ज़े में ले लिया। वह ड्राइवर मौके पर से फरार हो गया।