लखनऊ, 4 जून: इबादतगाहों की बेअदबी और पवित्रता के उल्लंघन के खिलाफ मौलाना कल्बे जवाद नकवी के नेतृत्व में उलमाओं की टीम बड़े इमामबाड़े का निरीक्षण करने पहुंची।
मौलाना ने कहा कि DM ने इबादतगाहों की पवित्रता बनाए रखने का वादा किया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। “हम अपनी इबादतगाहों की बेअदबी बर्दाश्त नहीं करेंगे।” अगर धार्मिक स्थलों की पवित्रता का ध्यान नहीं रखा गया तो जल्द बड़े फैसले लिए जाएंगे
उन्होंने घंटाघर इलाके में गरीब दुकानदारों की दुकानें हटाए जाने पर कड़ी निंदा की: “गरीबों के साथ अन्याय है। टुंडे कबाबी का रेस्टोरेंट खुला है, जबकि नौबतखाने को गरीबों से खाली कराकर ASI को सौंप दिया गया।” अगर गरीबों की दुकानें नहीं चल सकतीं तो अमीरों के रेस्टोरेंट भी बंद होने चाहिए
मौलाना सैफ अब्बास ने ईद-ए-गदीर पर ट्रस्ट की इमारतों में सजावट और रोशनी की व्यवस्था करने की मांग क
उलमाओं ने पहले फातिहा पढ़ी, फिर इमामबाड़े और घंटाघर का निरीक्षण किया




