Home / वाराणसी सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमशंकर पाण्डेय व उनके साथियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

वाराणसी सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमशंकर पाण्डेय व उनके साथियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Spread the love

समाजवादी पार्टी मुख्य प्रवक्ता राजेश चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में आज वाराणसी सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रेमशंकर पाण्डेय तथा समानता दल के राष्ट्रीय महामंत्री श्री कुमार सिद्धार्थ कुशवाहा ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों और श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति अपनी आस्था जताई और सन्2022 के चुनावों में श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री पद पर बिठाने का संकल्प लिया।
श्री अखिलेश यादव ने पार्टी में शामिल सभी साथियों का स्वागत करते हुए आशा जताई की वे सब मिलकर समाजवादी पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे और गांव-गांव, घर-घर पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को पहुंचाएंगे।
आज समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख हैं सर्वश्री जयपाल यादव, अतुल श्रीवास्तव, रमाकांत जायसवाल, संदीप सिंह, अर्पित श्रीवास्तव, अश्वनी सिंह, डी.पी. सिंह, अजीत सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, उमंग श्रीवास्तव, प्रज्जवल श्रीवास्तव, विजय बाधवानी, नागेश्वर चौरसिया, जीतू यादव, मो0 शाहिद, कलाधर तिवारी, रमेश यादव, मो0 जीशान, धर्मेन्द्र यादव, अतुल पाठक, श्रवण यादव, संदीप पाण्डेय, कृष्णा यादव, संजीवन यादव एवं शुभम श्रीवास्तव।
इस अवसर पर विधान परिषद के लिए नवनिर्वाचित सदस्य श्री आशुतोष सिन्हा तथा प्रदीप जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा एवं संजय मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य की उपस्थिति उल्लेखनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *