जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और पूरे देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर अब समर्थन भी सामने आने लगा है। शिया चाँद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नक़वी ने उनके बयान का समर्थन करते हुए कहा कि देशभर में गौ हत्या पर सख्त पाबंदी लगनी चाहिए और जो लोग गाय की खरीद-फरोख्त या हत्या में शामिल हों,उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि एक मुसलमान की ओर से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की जा रही है, लेकिन इस मुद्दे पर सनातनी समाज के लोग चुप्पी साधे हुए हैं। मौलाना ने कहा कि देश में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के लिए गौ हत्या पर रोक जरूरी है।
गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मौलाना अरशद मदनी की मांग का मौलाना सैफ अब्बास ने किया समर्थन





