एक तरफ जहां सरकार रोज बड़े-बड़े दावे कर रही है कहीं पर आईटी सिटी बनाने की बात कर रही है कहीं पर आईटी हब बनाने की बात कर रही है। प्रधानमंत्री महोदय द्वारा स्वच्छता अभियान जैसे काम को जनता के सामने पेश क्या जा रहा है
लखनऊ जिला प्रशासन की नाक के नीचे आखिर नगर निगम क्या कर रहा है अगर पुराने लखनऊ बालागंज के क्षेत्र की बात की जाए तो आसपास के मोहल्लों के अंदर की सड़कें टूटी हुई है गड्ढे हैं, सरफराजगंज की सड़कें बुरी हालत में है पुराना तोपखाना रोड बहुत खराब है जगह-जगह गड्ढे हैं। गाड़ियां चलाने में लोगों को दिक्कत होती है ऐसे में कहीं भी दुर्घटना हो सकती है।
कोविड-19 जैसी महामारी पूरी दुनिया में फैली है। हमारा देश भी इससे अछूता नहीं है एक बार फिर से करोना की दस्तक के बाद सख्ती बढ़ गई है लेकिन बालागंज चौराहे पर इसका कोई असर दिखाई नहीं देता है।
बालागंज चौराहा की तस्वीरें इस बात को बयान करने के लिए काफी है कि हर तरफ गंदगी है लोगों की भीड़ है ना सोशल डिस्टेंसिंग है ना लोग मास्क लगाए हैं।
नगर निगम पुलिस प्रशासन को फौरन इन चीजों पर ध्यान देना चाहिए और सखती करनी चाहिए।