Home / उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की हुई बैठक

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की हुई बैठक

Spread the love

लखनऊ 18 नवम्बर।
उ0प्र0 कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी, अनु0जाति जाति विभाग के प्रदेश प्रभारी श्री प्रदीप नरवाल जी, पूर्व विधायक श्री राम सजीवन निर्मल, श्री तनुज पुनिया आदि वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।

बैठक में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते दलित उत्पीड़न, अत्याचार, बलात्कार एवं हत्या सहित उ0प्र0 कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रान्तीय चेयरमैन श्री आलोक प्रसाद की योगी सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा की गयी अलोकतांत्रिक गिरफ्तारी के विरोध में गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होने कहा कि आरक्षण को छीना जा रहा है संविधान को तार-तार किया जा रहा है। यूपी की जनता विचार कर रही है वह कैसे सुरक्षित रहे और किसको अपना प्रतिनिधित्व सौंपे। उन्होने कहा कि अभी हम सबके लिए आत्मचिंतन का विषय है। हमें स्वयं को झकझोरना होगा और एक बड़ी लकीर खींचनी पड़ेगी। इसके लिए हमें अपना संख्या बल बढ़ाना होगा तभी हम एकजुट होकर तानाशाह सरकार को मुंहजोड़ जवाब दे सकेंगे।

अ0भा0 कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश प्रभारी श्री प्रदीप नरवाल ने कहा कि हमें अपनी मंजिल और उद्देश्य तक पहुंचने के लिए मन में अटूट विश्वास, इच्छाशक्ति मजबूत करना होगा तभी हम ऐसी विषम परिस्थितियों और आज के हालात को बदल सकते हैं। उन्होने कहा कि अपने लोगों को बचाने के लिए यातना भी सहनी होगी और संघर्ष भी करना होगा। उन्होने अनु0जाति विभाग के चेयरमैन श्री आलोक प्रसाद की रिहाई के लिए अनु0जाति विभाग 19 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक हस्ताक्षर अभियान जिलों-जिलों में चलायेगा। जिलेवार दस हजार हस्ताक्षर का लक्ष्य रखा गया है। दिनांक 22 नवम्बर को मण्डलवार प्रदर्शन किया जायेगा और 24 नवम्बर हर जिले में प्रेसवार्ता की जायेगी जिसमें प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। 26 नवम्बर को जिला मुख्यालयों पर श्री आलोक प्रसाद एवं डा0 अनूप पटेल की रिहाई के लिए प्रदर्शन किया जायेगा। दिनांक 27 नवम्बर को सोशल मीडिया के माध्यम से रिहाई हेतु वीडियो संदेश प्रचारित किया जायेगा। दिनांक 4 दिसम्बर को प्रदेशस्तरीय वृहद आन्दोलन किया जायेगा।

बैठक में मुख्य रूप से सर्वश्री जोगी जाटव, श्रीमती सिद्धिश्री, श्रीमती सरलेस रावत, विषम सिंह, सुशील बाल्मीकि, देवेन्द्र गौतम, संदीप सिंह, संतोष कटायन, स्नेहलता गौतम, पवन कोरी, सीमा भारती, कामेश रतन, पंकज सोनकर, रामकुमार कनौजिया, मनोनीत रवि, फूलचन्द्र चैधरी, अनूप श्रमिक, कुलदीप, प्रेम प्रकाश वर्मा सहित सैंकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *