उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर किसी ने महिलाओं और व्यापारियों को परेशान किया, तो उनका स्वागत यमराज करेंगे। उन्होंने कहा कि जो अपराधी महिलाओं और बेटियों को परेशान करेंगे, उन्हें सख्त दंड मिलेगा, जो भविष्य में उदाहरण प्रस्तुत करेगा।
योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार में माफिया और गुंडे थे, लेकिन उनकी सरकार ने माफिया को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर शहर अब स्मार्ट सिटी बन गया है और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए ह




