लखनऊ। प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी की अध्यक्षता में आज जिला शहर अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मिशन 2027 का बिगुल फूंक दिया गया, जो पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।प्रभारी श्री अविनाश पांडेय जी और राष्ट्रीय सचिवों की मौजूदगी में यह तय हुआ कि अगले 100 दिनों में प्रदेश में 30 ‘संविधान संवाद’ रैलियां आयोजित की जाएंगी। ये रैलियां पार्टी के आधार को मजबूत करने और जनता से जुड़ाव बढ़ाने का माध्यम बनेंगी।12 जनवरी को श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी के जन्मदिन के अवसर पर 100 दिनों का विस्तृत रोडमैप पेश किया जाएगा। बैठक में श्री पी.एल. पुनिया जी, श्री किशोरी लाल शर्मा जी, श्री राजेश तिवारी जी, श्री धीरज गुर्जर जी, श्री प्रदीप नरवाल जी, श्री तौकीर आलम जी, श्री अखिलेश प्रताप सिंह जी, श्री बृजलाल खबरी जी और श्री मनोज त्यागी जी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।
मिशन 2027 का बिगुल फूंका: प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में जिला शहर अध्यक्षों की बैठक





