Home / उत्तर प्रदेश / मौलाना कल्बे जवाद ने उठाई ऐतिहासिक इमामबाड़ों की सुरक्षा की मांग, जानकारी ने कैमरा-ड्रोन निगरानी का सुझाव दिया.

मौलाना कल्बे जवाद ने उठाई ऐतिहासिक इमामबाड़ों की सुरक्षा की मांग, जानकारी ने कैमरा-ड्रोन निगरानी का सुझाव दिया.

Spread the love

मौलाना कल्बे जवाद,. लखनऊ के इमामे जुमा, ने जुमे की नमाज के बाद हुसैनाबाद ट्रस्ट के इमामबाड़ों की सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होंने जिला प्रशासन से ऐतिहासिक स्थलों—बड़ा इमामबाड़ा और छोटा इमामबाड़ा—की बेहुरमती रोकने की मांग की। याद रहे, बड़ा इमामबाड़ा की छत पर एक युवक द्वारा पेशाब करने का वीडियो वायरल हो चुका है, जबकि छोटे इमामबाड़े के गेट पर शराब पीने का वीडियो भी सामने आया था, जिसका शिया कौम ने कड़ा विरोध किया था।ऐसी घटनाओं को देखते हुए कर्बला से मोहब्बत करने वाले जानकारों ने इमामबाड़ों में कैमरा और ड्रोन निगरानी लगाने का सकारात्मक सुझाव दिया। आधुनिक तकनीक से पवित्र स्थलों की गरिमा बनी रहेगी, चालान व्यवस्था लोगों को जिम्मेदार बनाएगी और अप्रिय घटनाएं रुकेंगी। यह कदम लखनऊ की समृद्ध विरासत को मजबूत करेगा।शिया समुदाय और इतिहास प्रेमी इन पहलों का स्वागत कर रहे हैं। प्रशासन के त्वरित कदमों से कर्बला शहीदों की स्मृति सुरक्षित रहेगी, जबकि मौलाना का आह्वान जागरूकता बढ़ाने में कारगर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *