राजनाथ सिंह ने नौसेना कमांडरों के सम्मेलन को किया संबोधित, ‘ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा’ की सराहना
नई दिल्ली | शाबू ज़ैदी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली स्थित नौसेना भवन में भारतीय नौसेना के कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि जारी ‘ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा’ ने एक बार फिर भारतीय नौसेना की पेशेवर क्षमता और परिचालन तैयारियों को प्रदर्शित किया है। नौसेना देश की ऊर्जा आपूर्ति लाइनों और राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) और उसके बाहर भारतीय नौसेना की मौजूदगी भारत के ‘महासागर (MAHASAGAR)’ विजन को मजबूत कर रही है।
सम्मेलन के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बिग डेटा, स्वायत्त एवं मानवरहित प्रणालियों, साइबर ऑपरेशंस, लॉजिस्टिक्स, प्रशिक्षण और नई तकनीकों को अपनाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
इन प्रयासों का उद्देश्य भारतीय नौसेना को ‘कॉम्बैट रेडी, क्रेडिबल, कोहेसिव और फ्यूचर रेडी’ यानी युद्ध के लिए तैयार, विश्वसनीय, एकजुट और भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बल के रूप में मजबूत करना है।
