गोवा अग्निकांड के बाद सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। लूथरा ब्रदर्स के रोमियो लेन क्लब पर बुलडोजर चलाया गया है, जो वागाटोर बीच पर अवैध रूप से बनाया गया था। इस क्लब में 7 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने क्लब को गिराने का आदेश दिया था। पुलिस ने क्लब के मालिकों सौरभ और गौरव लूथरा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है, जो देश से भाग गए हैं।
पुलिस ने क्लब के मैनेजमेंट से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें राजीव मोदक, प्रियांशु ठाकुर, राजवीर सिंघानिया और विवेक सिंह शामिल हैं।
गोवा सरकार ने लूथरा ब्रदर्स की अन्य संपत्तियों पर भी बुलडोजर चलाने की तैयारी की है। पुलिस ने इंटरपोल की मदद से लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है




