Warning: Undefined array key "ECEQgI" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-includes/class-wp-taxonomy.php on line 1
बंदरों को मारने की मंजूरी पर सुरजेवाला का सवाल- मेनका गांधी गुम है – The Revolution News
Home / बंदरों को मारने की मंजूरी पर सुरजेवाला का सवाल- मेनका गांधी गुम है

बंदरों को मारने की मंजूरी पर सुरजेवाला का सवाल- मेनका गांधी गुम है

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में बंदरों को मारे जाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना को लेकर रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि भाजपा के मुताबिक शायद हनुमान जी के प्रतीक बंदरों को मारने का सरकारी लाइसेंस देना पशुओं के प्रति क्रूरता में नहीं आता.

केरल में बीते दिनों एक गर्भवती हथिनी की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई थी. इसके बाद देश भर में इसे लेकर लोगों में गुस्से का माहौल रहा. सांसद मेनका गांधी समेत बीजेपी के कई नेताओं ने केरल सरकार और राहुल गांधी पर जमकर हमला किया. वहीं, केंद्र सरकार ने गर्भवती हथिनी की मौत के मामले में गंभीर रुख अपनाते हुए केरल सरकार  से रिपोर्ट भी मांगी है.
बंदरों को मारे जाने के लिए केंद्र की ओर से जारी अधिसूचना को लेकर रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, भाजपा के मुताबिक शायद ‘हनुमान जी’ के प्रतीक बंदरों को मारने का सरकारी लाइसेंस देना ”पशुओं के प्रति क्रूरता” में नही आता. सुरजेवाला ने अपने ट्विटर पर एक स्क्रीन शॉट डालते हुए ट्वीट किया, अब श्रीमती मेनका गांधी कहां गुम हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *