उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टेस्टिंग क्षमता में निरन्तर वृद्धि करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाकर 40,000 टेस्ट प्रतिदिन किया जाए।
उन्होंने अधिक संक्रमण वाले जनपदों के कोविड अस्पतालों में बेड की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश भी दिए हैं।
आर.टी.पी.सी.आर. विधि से 30,000 टेस्ट प्रतिदिन तथा ट्रूनैट व रैपिड एन्टीजन टेस्ट के माध्यम से 10,000 टेस्ट प्रतिदिन किए जाएं।किसी भी स्तर पर लापरवाही होने से संक्रमण का प्रसार बढ़ने की सम्भावना रहती है।
मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath ने जनपद कानपुर नगर, झांसी तथा वाराणसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की मेडिकल टीम भेजने के निर्देश देते हुए कहा है कि इन जनपदों में संक्रमण की स्थिति को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतना जरूरी है।
मेडिकल टीम को कोविड-19 के संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरी सक्रियता से संचालित किए जाएं।
पुलिस तथा पी.ए.सी. के कार्मिकों को संक्रमण से बचाने के लिए सभी सावधानियां लगातार बरती जाएं।
मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath ने कहा है कि कोरोना से बचाव का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। लोगों को मास्क का उपयोग करने, सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने तथा अनावश्यक घर से बाहर न निकलने के सम्बन्ध में जागरूक किया जाए।
इसके लिए, विभिन्न माध्यमों का उपयोग करते हुए लोगों को प्रिंट तथा इलेक्ट्राॅनिक मीडिया सहित पोस्टर, बैनर तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम के द्वारा जागरूक करने की कार्यवाही की जाए।