कोविड-19 महामारी ने दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं को प्रभावित किया है। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में से एक आतिथ्य उद्योग रहा है, जिसमें कई देशों ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया है, जिससे रेस्तरां में आने वालों की संख्या कम हो गई है. इसलिए, जब न्यू हैम्पशायर के एक रेस्तरां में एक शख्स ने हाल ही में 16000 डॉलर की टिप देने का फैसला किया, तो इंटरनेट लोगों ने इस शख्स की जमकर सराहना की. यह घटना तब सामने आई जब न्यू हैम्पशायर के लंदनडेरी में रेस्तरां के मालिक स्टंबल इन बार एंड ग्रिल ने इस सोमवार को फेसबुक पर बिल की एक फोटो शेयर की.
पोस्ट में, रेस्तरां के मालिक माइकल ज़ारेला ने बिना नाम बताए भोजन करने वाले को उनकी उदारता के लिए धन्यवाद दिया. फोटो को शेयर करते हुए, श्री ज़रेला ने लिखा, “स्टंबल इन में एक बहुत उदार ग्राहक आया था. हम आपकी उदारता के लिए धन्यवाद करते हैं.” रसीद से पता चलता है कि डिनर करने वाले शख्स ने 16,000 डॉलर की टिप छोड़ी है – जो कि 11 लाख रुपए से ज्यादा है.