Home / चर्चित चेहरे / तब्बू को जब देव साहब ने पहला मौक़ा दिया

तब्बू को जब देव साहब ने पहला मौक़ा दिया

खुद देव साहब ने भी नहीं सोचा होगा कि जिस लड़की को वो अपनी बेटी के रोल में हम नौजवान(1985) फिल्म में कास्ट कर रहे हैं वो आगे चलकर दो-दो नेशनल अवॉर्ड अपने नाम करेगी। तबु उस वक्त मुंबई के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी जब उन्हें देव साहब ने अपनी फिल्म में कास्ट करने का मौका दिया। तबु ने वो मौका लपका और पढ़ाई छोड़ दी। कहते हैं कि तबु ने इस फिल्म की शूटिंग कंप्लीट करने के बाद पढ़ाई फिर से कंप्लीट की।

तबु दोबारा दिखी हम नौजवान के कुछ सालों बाद यानि 1991 में एक तेलुगू फिल्म में जिसका नाम था कुली नंबर वन। इस फिल्म में पहली दफा तबु लीड एक्ट्रेस बनी थी। वैसे ये कुली नंबर वरन गोविंदा की कुली नंबर वन से एकदम अलग थी। बतौर लीडिंग लेडी तबु हिंदी फिल्म के दर्शकों को दिखी पहला पहला प्यार(1994) में, जिसमें इनके हीरो ऋषि कपूर साहब थे। जबकी तबू को प्रेम फिल्म से एज़ ए हीरोइन डेब्यू करना था। लेकिन प्रेम फिल्म की शूटिंग समय पर कंप्लीट नहीं हो सकी और पहला पहला प्यार पहले रिलीज़ हो गई। प्रेम उसके अगले साल आई। हालांकि फ्लॉप दो दोनों ही रही।

आज तबू का जन्मदिन है। किस्सा टीवी पर तबू की कुछ अनसुनी और रोचक कहानियाों का लिंक मौजूद है। आपको तबू की कहानियां ज़रूर जाननी चाहिए। 4 नवंबर 1971 को तबू का जन्म हुआ था। कुछ लोग कहते हैं कि तबू के जन्म के बाद इनके माता-पिता का डाईवोर्स हुआ था। जबकी हकीकत ये है कि तबू के जन्म से पहले ही इनके पिता जमाल हाशमी और मां रिज़वाना नाज़ का तलाक हो गया था। किस्सा टीवी की तरफ से तबू को जन्मदिन की बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *