Home / उप्र के कई जिलों में तेज़ बारिश,लखनऊ के कई विद्युत केंद्रों पर केबल फॉल्ट होने से बिजली गुल

उप्र के कई जिलों में तेज़ बारिश,लखनऊ के कई विद्युत केंद्रों पर केबल फॉल्ट होने से बिजली गुल

देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र के कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई थी। इस दौरान पूर्वी राजस्थान में भी तेज बारिश होने की संभावना। पूर्वोत्तर में भी तेज बारिश होने का अनुमान है। उत्तराखंड से लेकर जम्मू कश्मीर के इलाकों में जमकर बारिश हो सकती है। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली के येलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज और आने वाले कुछ दिनों में देश के अनेक हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने मुंबई, कोंकण क्षेत्र के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ रेड अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश कल रात से हो रही है। साथ ही साथ लंबे समय से बारिश होने के कारण लखनऊ और आसपास के जिलों में केबल फॉल्ट होने से बिजली नहीं आ रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *