(शादाब हुसैन )
बहराइच। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियो के रोक थाम अवैध मादक पदार्थ व तस्करी के क्रम मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी नानपारा जंग बहादुर यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम बीती रात . उप निरीक्षक पारस नाथ तिवारी थाना रूपईडीहा, हेo का अशोक प्रजापति थाना रूपईडीहा, का0 लक्ष्मण गोंड थाना रूपईडीहा, सहायक उपनिरीक्षक सिकंदर सिंह एसएसबी रूपईडीहा,.मुख्य आरक्षी सामान्य मोहम्मद एजाज खान एसएसबी,आरक्षी सामान्य महिला प्रतिभा सिंह एसएसबी,व आरक्षी सामान्य महिला शारदा हरीतवाल एसएसबी के देखभाल क्षेत्र रात्रि गस्त ,तलाश संदिध व्यक्ति वस्तु के दौरान भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 651 के करीब के पास से अभियुक्त राजू पुत्र मकबूल निवासी बीरपुर भोज पोस्ट गिंधरिया थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच को रात्रि में 106 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में मु0अ0स0 152/2021 धारा 8/21 एन0डी0 पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त राजू उपरोक्त को न्यायालय सदर रवाना किया गया।