Home / उत्तर प्रदेश / मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने10वें सिख गुरु गोबिन्द सिंह जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने10वें सिख गुरु गोबिन्द सिंह जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

Spread the love

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने खालसा पंथ के संस्थापक 10वें सिख गुरु गोबिन्द सिंह जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि गुरु गोबिन्द सिंह जी ने समाज को सत्य, न्याय, धर्म और भलाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जुल्म, अन्याय, अत्याचार के विरुद्ध आगे बढ़कर नेतृत्व प्रदान किया। साथ ही, उपेक्षित वर्ग के लोगों को समाज की मुख्य धारा में सम्मिलित कर सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। हम सभी को गुरु गोबिन्द सिंह जी के बताए रास्ते पर चलकर देश और समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *